26 Apr 2024, 22:56:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पति पर था शक तो महिला ने काट दिया गुप्तांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 12:13PM | Updated Date: Jan 22 2019 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। विवाहेतर संबंध के संदेह में एक महिला ने अपने पति का गुप्तांग काट दिया। घटना ओडिशा की बताई जा रही है। ओडिशा के नबरंगपुर जिले में एक महिला को अपने पति पर शक था कि वह किसी अन्य महिला के साथ विवाहेतर संबंध में है। पुलिस ने कहा कि उदयपुर गांव के सादासिबा हरिजन, रविवार रात खाना खाने के बाद सो रहे थे। इसके बाद उसकी पत्नी ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसका गुप्तांग काट दिया। 
 
तंटुलिखुंती पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर तारिक अहमद ने बताया कि सदासिबा हरिजन और उनकी पत्नी गांव की ही एक महिला को लेकर लड़ते थे। पत्नी का आरोप है कि उक्त महिला के साथ उसके पति का प्रेम संबंध है। पुलिस का कहना है कि रात के खाने से पहले दंपति में झगड़ा हुआ था। जब सादासिबा हरिजन सो गया तो उसकी पत्नी ने उसका गुप्तांग काट दिया।
 
उसकी चीखें सुनकर परिवार के लोग जाग गए और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। सदासिबा की हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि सदासिबा हरिजन ने दावा किया कि उसका कोई विवाहेतर संबंध नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »