26 Apr 2024, 21:25:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कॉमनवेल्थ गेम्‍स : भारत की श्रेयसी ने जीता निशानेबाजी में स्वर्ण पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 11:47AM | Updated Date: Apr 11 2018 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। भारत की महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। श्रेयसी से पदक की उम्मीदें थीं और उन्होंने निराश नहीं किया तथा 96+2  के स्कोर के साथ वह शीर्ष पर रहीं और स्वर्ण जीता जबकि आस्ट्रेलिया की एमा कॉक्स ने 96+1 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता।
 
इस स्पर्धा का कांस्य स्कॉटलैंड की लिंडा पियर्सन को मिला जिन्होंने फाइनल में 87 का स्कोर किया। महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में अन्य भारतीय निशानेबाज वर्षा वर्मन 86 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं और कांस्य पदक विजेता से एक अंक पीछे रहकर पदक से चूक गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »