26 Apr 2024, 12:22:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मनु-ओमप्रकाश की जोड़ी को स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2018 4:26PM | Updated Date: Mar 6 2018 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवादालाजरा। अपने पहले विश्वकप में एकल स्वर्ण पदक जीतने वाली मनु भाकर ने जबरदस्त लय को बरकरार रखते हुये यहां चल रही आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्वकप में मंगलवार को ओम प्रकाश मिथरवाल के साथ  एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में फिर से भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाल दिया। 16 वर्षीय हरियाणा की मनु ने एक दिन पहले ही 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। मैक्सिको सिटी में चल रहे विश्वकप में शीर्ष पर चल रहे भारत की अन्य महिला निशानेबाज मेहुली घोष ने भी अपना दूसरा पदक जीता और तीन दिनों में भारत ने तीन स्वर्ण, चार कांस्य अपने नाम कर लिए।

मिश्रित टीम स्पर्धा की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु और ओमप्रकाश ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और क्वालिफिकेशन में 770 का स्कोर कर दूसरे स्थान पर रहे। उनसे आगे पति-पत्नी की जर्मन जोड़ी क्रिस्टियन और सांद्रा रेइट्जÞ ने क्वालिफिकेशन में 777 का स्कोर किया जो विश्वकप स्कोर रहा। महिमा अग्रवाल और शाहजार रिजÞवी की दूसरी भारतीय जोड़ी 763 के स्कोर के साथ पांच टीमों के फाइनल राउंड में चौथे स्थान पर रही। इसके बाद फाइनल राउंड के लिये तीन जोड़यिां पदक के लिये होड़ में पहुंची जिसमें मनु-ओम प्रकाश के अलावा जर्मनी की रेइट्ज जोड़ी और जर्मन-फ्रेंच जोड़ी सेलिन गोबरविले और फ्लोरियन फुकेट शामिल थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »