27 Apr 2024, 02:54:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

उदयन माने ने जीता गोलकोंडा मास्टर्स खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 1:47PM | Updated Date: Feb 26 2018 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। उदयन माने ने रविवार को यहां चार गोल्फरों के प्लेआॅफ में करीबी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर गोलकोंडा मास्टर्स खिताब अपने नाम किया जो उनकी छठी पेशेवर ट्रॉफी भी है। माने ने प्लेआॅफ में दिल्ली के शमीम खान, चंडीगढ़ के अभिजीत सिंह चड्ढा और श्रीलंका केएन थांगराजा को पछाड़ा जिन सभी का 72 होल में कुल 14 अंडर 270 का स्कोर था। पिछड़ने वाले तीनों गोल्फरों ने बर्डी के समय काफी लंबी चर्चा की, लेकिन वे चूक गए। माने को 4,50,000 रुपए की राशि का चेक मिला, जिससे वह 2018 पीजीटीआई आॅर्डर आॅफ मेरिट में 39वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »