26 Apr 2024, 18:33:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सोनम मलिक को विश्व कैडेट कुश्ती में स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2017 1:01PM | Updated Date: Sep 8 2017 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। युवा भारतीय पहलवान सोनम मलिक ने यूनान के एथेंस में चल रही विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता जबकि नीलम को कांस्य से संतोष करना पड़ा। पंद्रह बरस की सोनम ने 56 किलो वर्ग में जापान की सेना नगामोतो को 3 . 1 से हराया। उसने पहले दौर में 2 . 0 की बढत बना ली लेकिन दूसरे दौर में एक अंक गंवाया। आखिर में उसने एक अंक और हासिल किया। नीलम ने 43 किलो वर्ग में रोमानिया की रोक्साना अलेक्जेंड्रा को 6 . 4 से हराकर कांस्य पदक जीता । 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »