08 May 2024, 06:57:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अमेरिका के रेडफोर्ड से भिड़ेंगे भारत के चैम्पियन संग्राम सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 10:21AM | Updated Date: Aug 19 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के प्रो रेसलर और दो बार के कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैम्पियन संग्राम सिंह 15 सितंबर को यहां के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली पहली केडी जाधव मेमोरियल कुश्ती चैम्पियनशिप में अमेरिकी चैम्पियन केविन रेडफोर्ड से भिड़ेंगे। आकाद भारत के पहले व्यक्तिगत ओलिंपिक पदक विजेता केडी जाधव की याद में संग्राम सिंह फाउंडेशन पहली केडी जाधव मेमोरियल कुश्ती चैम्पियनशिप आयोजन कर रहा है जो 15 सितंबर को होगी, जिसमें कुल 10 पहलवान हिस्सा लेंगे। इस चैम्पियनशिप का सबसे बड़ा आकर्षण संग्राम और रेडफोर्ड का मुकाबला होगा। इसमें कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे जिनमें एक मुकाबला महिला पहलवानों का होगा। मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इसके अलावा 25 अन्य देशों में भी इसका प्रसारण होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »