27 Apr 2024, 03:47:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दमदार दांव से गुजरात ने मुंबई को किया चित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 10:50AM | Updated Date: Aug 12 2017 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। घरेलू समर्थकों के बीच खेल रही गुजरात फार्च्यून जाएंट्स ने रेडर रोहित गुलिया के दमदार खेल से शुक्रवार को वीवो प्रो कबड्डी लीग के पांचवें संस्करण में मजबूत यू मुंबा को ग्रुप ए के मुकाबले में 39-21 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। गुजरात के चार मैचों में दूसरी जीत के साथ 13 अंक हो गए हैं और वह अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।
 
यू मुंबा की टीम के इस हार के बाद चार मैचों में दो जीत और दो हार के बाद 10 अंक हैं और वह ग्रुप में तीसरे स्थान पर है। गुजरात आक्रमण और डिफेंस दोनों में ही मुंबई से दमदार था और शुरुआत से ही उसने मुंबई पर दबाव बना दिया था। पहले हाफ में गुजरात ने 20-6 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी जिससे मुंबई अंत तक नहीं उबर पाया। गुजरात ने रेड से 19 अंक और डिफेंस से 13 अंक जुटाए, जबकि मुंबई ने रेड से 13 और डिफेंस से पांच अंक जुटाए। गुजरात ने आॅलआउट से छह अंक भी बटोरे, जबकि मुंबई की टीम गुजरात को एक बार भी आॅलआउट नहीं कर पाई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »