27 Apr 2024, 10:05:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बेंगलुरु बुल्स के आगे पस्त हुए बंगाल के वारियर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 12:22PM | Updated Date: Aug 10 2017 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। बेंगलुरु बुल्स ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए बंगाल वारियर्स को बुधवार को 31-25 से पीटकर वीवो प्रो कबड्डी लीग के पांचवें संस्करण में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ग्रुप बी की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। बेंगलुरु ने छह मैचों में तीसरी जीत दर्ज की और अब उसके 19 अंक हो गए हैं, जबकि बंगाल की तीन मैचों में यह पहली हार है। बंगाल के अब 11 अंक हैं। नागपुर चरण में यह आखिरी मैच था।
 
बेंगलुरु ने रेड से 14 और डिफेंस से 12 अंक जुटाए। बेंगलुरु ने आॅल आउट से दो और तीन अतिरिक्त अंक भी जुटाए। बेंगलुरु के लिए अजय कुमार ने 8, रोहित कुमार ने 6 और आशीष कुमार ने 5 अंक बटोरे। बंगाल ने रेड से 15 अंक बटोरे, लेकिन डिफेंस से आठ अंक ही जुटा पाए, जो उसकी हार का कारण बना। बंगाल के लिए उसके विदेशी खिलाडी जांग कुन ली ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 8 अंक जुटाए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »