27 Apr 2024, 02:03:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

WWE रिंग में फाइट करते समय चैम्पियन द मिज की फटी पैंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2017 10:03AM | Updated Date: Jul 5 2017 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैलिफोर्निया। इंटरकॉन्टिनेंटल चैम्पियन द मिज का इस हफ्ते डब्ल्यूडब्ल्यूई के मंडे नाइट रॉ में एक मैच के दौरान मजाक उड़ता दिखा। दरअसल रॉ के जनरल मैनेजर ने हीथ स्लेटर को द मिज के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल चैम्पियनशिप मैच लड़ने की इजाजत दी। मैच के दौरान मिज ने जैसे ही हीथ स्लेटर हमला किया, तो उनकी पैंट फट गई।
 
पैंट फटने के बाद दर्शक द मिज को कमेंट करने लगे, लेकिन उन्होंने उनको अनदेखा कर मैच जीता और अपनी बादशाहत को बरकरार रखा। मिज हालांकि यह फाइट करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे, क्योंकि उन्होंने काफी महंगा इटेलियन सूट पहना हुआ था। दुर्भाग्य से हीथ स्लेटर ने द मिज की शर्ट के बटन तोड़े दिए और द मिज की पैंट ने भी उनका साथ नहीं दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »