26 Apr 2024, 23:01:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अपनी छवि सुधारने के लिए अब ऐसा काम करेंगे विजय माल्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2017 2:50PM | Updated Date: Jun 15 2017 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। देश छोड़कर फिलहाल ब्रिटेन में रह रहे भारतीय कारोबारी विजय माल्या अपनी सह मालिकाना हक वाली फार्मूला वन टीम फोर्स इंडिया का नाम बदलना चाहते हैं ताकि उन्हें ज्यादा प्रायोजक मिल सकें। ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन स्थित लेकिन भारतीय लाइसेंस वाली फोर्स इंडिया टीम इससे पहले भी कई बदलाव झेल चुकी है। 
 
वर्ष 1991 में उसकी शुरूआत जार्डन के रूप में हुई और फिर 2006 में वह मिडलैंड बन गई। इसके एक वर्ष बाद टीम 2007 में स्पाइकर के रूप में जानी गई और 2008 में माल्या इसके सह मालिक बन गए और टीम फोर्स इंडिया बन गई। भारत में लगभग 9000 करोड़ रूपए के बैंकों के कर्ज में डूबे और इस कारण देश छोड़कर लंदन में रह रहे माल्या का मानना है कि अब फोर्स इंडिया के लिए संभावित प्रायोजकों को तलाशने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा, हमारी टीम अब पहले से काफी बेहतर हो गई और कई अंतरराष्ट्रीय प्रायोजक उससे जुड़े हैं। लेकिन दुख की बात है कि इसके भारतीय प्रायोजक काफी कम हैं। माल्या ने कहा, अब यह चर्चा चल रही है कि क्यों न इसका नाम बदल दिया जाए ताकि इसे अंतरराष्ट्रीय छवि मिल जाए जिससे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय प्रायोजक आकर इससे जुड़ें। अभी बहुत लोगों को लग रहा है कि फोर्स इंडिया नाम मनोवैज्ञानिक रूप से इस दिशा में बाधा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »