26 Apr 2024, 05:33:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ए‍क बार फिर भिड़ेगें भारत और पाकिस्‍तान, तारीख-स्‍थान तय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2017 4:03PM | Updated Date: Jun 12 2017 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा या नहीं ये अब तक साफ नहीं है लेकिन दूसरी तरफ 18 जून को ही मेन इन ब्लू हॉकी के मैदान पर पाकिस्तान से भिड़ेंगे। यह मुकाबला वर्ल्ड हॉकी लीग के सेमीफाइनल में ग्रुप बी के लीग मैच में होगा। 

वर्ल्ड हॉकी लीग के सेमीफाइनल में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, अर्जेंटीना, स्कॉर्टलैंड, नीदरलैंड, इंग्लैंड, चीन, कनाडा, मलेशिया के बीच भिड़ंतो हो रही है। भारत को ग्रुप बी में पाकिस्तान के साथ जगह मिली है। 
 
पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों देशो के बीच हॉकी मैच का आयोजन नहीं होगा। लेकिन अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नॉउ को एक विश्वस्त सूत्र ने बताया है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ 18 जून को खेलने उतरेगा। 
 
बर्मिंघम में चैंपिंयंस ट्रॉफी में भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 124 रन से मात दी थी। इस मैच के पहले मैच का बहिष्कार करने की मांग हुई थी लेकिन टीम इंडिया पाक के खिलाफ मुकाबले में उतरी और उन्हें करारी मात दी।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »