26 Apr 2024, 12:14:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जमैका को मिली बोल्ट की परछार्इं, 12 साल की इस लड़की ने किया कमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2017 12:21PM | Updated Date: Apr 5 2017 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमैका। उसेन बोल्ट के देश जमैका से एक और गजब की धावक सामने आर्इं हैं। इस 12 साल की स्टूडेंट की तुलना उसेन बोल्ट से की जा रही है। इस किशोरी ने बॉयज एंड गर्ल्स चैंपियनशिप में रफ्तार का रिकॉर्ड बनाया है। ब्रिआना लिस्टन ने 200 मीटर की रेस में कैरेबियाई देशों में तेज रफ्तार का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 200 मीटर रेस में सीनियर श्रेणी में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड 1988 ओलिंपिक में फ्लोरेंस ग्रिफिथ जोएनर के नाम था। फ्लोरेंस से करीब 2 सेकंड पहले लिस्टन ने दौड़ पूरी कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 
 
12 साल की इस स्कूल गर्ल ने केवल 23.72 सेकंड में यह रेस पूरी की। लिस्टन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 0.88 सेकंड पहले रेस खत्म की। इस उभरती हुई चौथी क्लास में पढ़ने वाली स्टार ने 100 मीटर रेस में 13 साल की उम्र वर्ग में भी 11.86 सेकंड में दौड़ पूरी की। लिस्टन की रफ्तार को देखते हुए उनकी तुलना तुरंत ही जमैका के रिकॉर्डधारी उसेन बोल्ट से की जाने लगी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »