02 May 2024, 03:32:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विद्या पिल्लै को महिला वर्ल्ड स्नूकर में रजत पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 9:53PM | Updated Date: Mar 20 2017 9:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगापुर। भारत की विद्या पिल्लै ने विश्व महिला स्नूकर चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। फाइनल मुकाबले में विद्या को हांगकांग की ओन यी से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। विद्या ने फाइनल में जगह बनाई और 4-2 की बढ़त के साथ स्वर्ण पदक जीतने के करीब थी। 

 
भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद कुछ गलतियां की, जिससे हांगकांग की पूर्व विश्व चैपियन एनजी ओन यी को वापसी करने का मौका मिला और उन्होंने अगले तीन फ्रेम जीतकर 5-4 की बढ़त बना ली। 
 
विद्या ने अगला फ्रेम जीतकर स्कोर 3-3 किया, जिससे मुकाबला निर्णायक फ्रेम में खिंच गया। ओन यी ने निर्णायक फ्रेम 54-50 के करीबी अंतर से जीतकर सोने का तमगा अपने नाम किया। विद्या इस हार के बावजूद 2017 में महिला स्नूकर में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने में सफल रहीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »