09 May 2024, 04:47:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कार रेसर अश्विन और उनकी पत्नी की कार दुर्घटना में जलकर मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2017 12:33PM | Updated Date: Mar 18 2017 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। पेशेवर कार रेसर अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी निवेदता की एक कार दुर्घटना की मौत हो गई। उनकी बीएमडब्ल्यू कार चेन्नै के सैंथम रोड पर पेड़ से टकरा गई।

पेशेवर कार रेसर अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी निवेदिता की मौत हो गई है। सुबह 3:30 बजे दोनो बीएमडब्लू से चेन्नई के सांथोम हाई रोड पर सफर कर रहे थे। इसी बीच गाड़ी पेड़ से टकरा गई और अचानक आग लग गई और ऐसे में दोनो की कार के अंदर फसे रहने से जल कर मौत हो गई।
 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। कार के दरवाजे नहीं खुल पाए। कार दीवार और पेड़ के बीच फंस गई। इससे कार में आग लग गई और दंपती की जलने से मौत हो गई। कार सुंदर चला रहे थे।
 
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गेट खोलकर दोनों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि उनकी मौत पहले ही हो गई थी। निवेदिता एक निजी अस्पताल में काम कर रहे एक डॉक्टर थे। घटना के बारे में पुलिस जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »