26 Apr 2024, 23:12:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अमी कमानी को नेशनल बिलियर्ड्स खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2017 12:26PM | Updated Date: Jan 31 2017 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। शहर की स्टार खिलाड़ी अमी कमानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मनीषा नेशनल बिलियर्ड्स खिताब अपने नाम किया। अमी का यह पहला बिलियर्ड्स खिताब है।
 
पुणे में हुई स्पर्धा के फाइनल में अमी ने कर्नाटक की वर्षा संजीव को 75-46, 75-45, 28-76, 21-75, 76-58 से हराया। अमी ने कहा कि पहला बिलियर्ड्स खिताब जीतकर काफी खुश हूं। यह अलग अहसास है, जिसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं इस टूर्नामेंट के स्नूकर में भी भाग ले रही हूं और उम्मीद करती हूं कि उसमें भी सफल रहूंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »