26 Apr 2024, 21:29:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मरियप्पन थंगावेलु को दो करोड़ रुपए का पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2016 2:35PM | Updated Date: Dec 25 2016 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। रियो पैरालिंपिक में ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थंगावेलु को तमिलनाडु सरकार ने दो करोड़ रुपए का पुरस्कार प्रदान किया है। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने मरियप्पन के लिए इस पुरस्कार राशि की घोषणा की थी। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेलवम ने मरियप्पन को दो करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया जो राज्य के सलीम जिले से हैं।
 
मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु टेनिस संघ के अध्यक्ष एम. ए. अलगप्पन को भी दो करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया जो राज्य सरकार की ओर से टेनिस टूर्नामेंट एटीपी चेन्नई ओपन के लिए योगदान है। चेन्नई ओपन यहां 2 से 8 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार टूर्नामेंट की 'मुख्य प्लेटिनम प्रायोजक' है जो यहां 1997 से आयोजित किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »