26 Apr 2024, 10:52:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साक्षी को मिले सिर्फ 30 लाख, व्लादीमिर सबसे महंगे बिके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2016 10:45AM | Updated Date: Dec 17 2016 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक को प्रो रेसलिंग लीग सीजन-2 की शुक्रवार को हुई नीलामी में दिल्ली ने आश्चर्यजनक रूप से 30 लाख रुपए की कीमत ही मिली।

पंजाब ने व्लादीमिर खिनचेगश्वली को 48 लाख रुपए की सबसे ज्यादा कीमत पर खरीदा। तीन बार की ओलिंपिक पदक विजेता मारिया स्टेडनिक को दिल्ली ने 47 लाख, रूस के माजोरेड कुर्बानालीव को हरियाणा ने 47 लाख, रियो ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता जार्जिया के जैबरिल हेसानोव को मुंबई ने 43 लाख, रियो स्वर्ण विजेता ऐरिका वीब को मुंबई ने 43 लाख और तीन बार की विश्व चैंपियन स्वीडन की सोफिया मैटसन को हरियाणा ने 41.50 लाख रुपए में खरीदा। 2016 की राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली रितु फोगाट को जयपुर ने 36 लाख रुपए में खरीदा।

योगेश्वर दत्त हटे : स्टार पहलवान योगेश्वर दत्त ने आखिरी समय में नीलामी से अपना नाम वापस लेकर आयोजकों को चौंका दिया।  योगेश्वर का नाम भारतीय कुश्ती महासंघ की नीलामी में उतरने वाले पहलवानों की सूची में शामिल था, लेकिन योगेश्वर ने अपनी शादी का हवाला देते हुए लीग से अपना नाम वापस ले लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »