08 May 2024, 19:56:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिद्धार्थ ने गिलक्रिस्ट को हराकर किया बड़ा उलटफेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2016 11:53AM | Updated Date: Dec 6 2016 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारत के उभरते स्टार खिलाड़ी सिद्धार्थ पारिख ने आईबीएसई विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के पहले दिन सोमवार को एक बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व चैंपियन रह चुके सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को 500-483 से हराया। वहीं गत चैंपियन भारत के पंकज आडवाणी ने दिन के अपने तीनों मुकाबले जीत लिए। सिद्धार्थ ने अपनी जीत में 147, 69, 57, 53 और 55 के ब्रेक लगाए। हालांकि गिलक्रिस्ट ने भी 83, 80, 94 और 66 के ब्रेक लगाए, लेकिन सिद्धार्थ ने संयम बनाए रखते हुए 17 अंकों के अंतर से जीत हासिल की।
 
सिद्धार्थ ने अपने दूसरे मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया के बेन जज को 97, 81 और 95 के ब्रेक लगाते हुए 502-163 से मात दी। गिलक्रिस्ट ने आॅस्ट्रेलिया के बेन जज को 501-94 और भारत के आलोक कुमार को 501-126 से हराकर शानदार वापसी की। भारत के शीर्ष खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने ग्रुप ए में हमवतन एस. शंकर राव को 501-111 से हराया। आडवाणी ने 80 और 208 के ब्रेक लगाए।  
'
आडवाणी ने फिर हमवतन रुपेश शाह को 123 और 193 के ब्रेक लगाते हुए 502-262 से मात दी। आडवाणी ने ईरान के सोहेल वाहेदी को 502-66 से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »