02 May 2024, 02:59:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विदेशी कोचों का चयन करेगी सरकार : विजय गोयल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2016 5:29PM | Updated Date: Nov 11 2016 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने शुक्रवार को चिंतन बैठक में खेल विशेषज्ञों से बात की और कहा की सरकार कई खेलों के लिए विदेशी कोचों का चयन करेगी, पर यह चयन राष्ट्रीय महासंघों की सलाह के बाद किया जाएगा। 
 
खेल मंत्री ने बताया की 2020 ओलिंपिक की तैयारी अब शुरू हो गई है, इसलिए यह बैठक बुलाई गई। हमें कई सुझाव मिले हैं। अब भारतीय कोचों को 50,000 से दो लाख रुपए तक का भुगतान किया जाएगा। कोच पद के चयन के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे। 
 
इसके साथ ही राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को अधिक जवाबदेह बनाया जाएगा और उनके द्वारा आयोजित टूर्नामेंट पर नजर रखी जाएगी। उनके साथ इस बैठक में भारतीय निशानेबाज गगन नारंग, पूर्व हॉकी खिलाड़ी वीरेन रसकिन्हा, जगबीर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »