27 Apr 2024, 09:06:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जूनियर विश्व कप में दूसरे स्थान पर रहे भारतीय निशानेबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2016 12:01PM | Updated Date: Sep 23 2016 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजरबैजान। भारतीय निशानेबाजों ने आईएसएफएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में कुल 24 पदक लेकर ओवरआॅल तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। आखिरी दिन लक्ष्य, किस्मत चोपड़ा और मानवादित्य सिंह राठौड़ ने पुरुष ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारत ने गुरुवार को समाप्त हुए साल के दूसरे और अंतिम जूनियर विश्व कप में कुल 9 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य पदक जीते।
 
ट्रैप टीम स्पर्धा में कांस्य
मानवादित्य सिंह ने व्यक्तिगत कांस्य पदक के मैच के लिए क्वालिफाई किया, लेकिन आखिर में उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। लक्ष्य, किस्मत और मानवादित्य ने 375 में से 347 अंक बनाकर पुरुषों के ट्रैप में टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। इटली ने 360 अंक बनाकर स्वर्ण, जबकि आॅस्ट्रेलिया ने भारत से एक अधिक अंक बनाकर रजत पदक हासिल किया।
 
सीनियर स्पर्धा इटली में
आईएसएसएफ की आखिरी प्रतियोगिता अब इटली में होगी, जहां सीनियर विश्व कप फाइनल्स खेला जाएगा। इसमें भारत के तीन निशानेबाज जीतू राय, मैराज अहमद खान और संजीव राजपूत हिस्सा लेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »