26 Apr 2024, 14:41:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नई साइकिल के लिए लोगों से धन जुटा रही हैं हेरोल्ड देबोरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2016 10:46AM | Updated Date: Sep 16 2016 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय साइकिलिस्ट देबोरा हेरोल्ड ग्लास्गो में होने वाले आगामी ट्रैक विश्व कप में भाग लेने के लिए एक कस्टमाइज्ड साइकिल खरीदना चाहती हैं, जिसके लिए वह लोगों के जरिए धन जुटा रही हैं। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज देबोरा दुनिया के विभिन्न हिस्सों के अपने प्रतिस्पर्धियों से बराबरी के लिए 7 लाख रुपए की साइकिल खरीदने की जरूरत है। 
 
अपनी ट्रेनिंग को देखते हुए देबोरा को भरोसा है कि वह भारत को गौरवांवित कर सकती हैं। वह टोक्यो 2020 ओलिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व करने की योजना बना रही हैं। देबोरा ने कहा, मैं ग्लास्गो में होने वाली चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बेताब हूं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »