26 Apr 2024, 20:05:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पैरालंपिक में भारत को एक और कामयाबी, दीपा ने जीता सिल्वर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2016 10:16PM | Updated Date: Sep 12 2016 10:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जिनेरियो। भारत की दीपा मलिक ने सोमवार को तब इतिहास रचा जब वह यहां गोला फेंक एफ-53 में रजत पदक जीतकर परालंपिक में पदक हासिल करने वाले देश की पहली महिला खिलाड़ी बनी।

दीपा ने अपने छह प्रयासों में से सर्वश्रेष्ठ 4.61 मीटर गोला फेंका और यह रजत पदक हासिल करने के लिए पर्याप्त था। भारत के अब रियो पैरालंपिक में तीन पदक हो गए हैं।

दीपा को इस उपलब्धि के लिए हरियाणा सरकार की योजना के तहत चार करोड़ रूपए का नकद पुरस्कार मिलेगा। बहरीन की फातिमा नदीम ने 4.76 मीटर गोला फेंककर स्वर्ण पदक जीता जबकि यूनान की दिमित्रा कोरोकिडा ने 4.28 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

दीपा के कमर से नीचे का हिस्सा लकवा से ग्रस्त है। वह सेना के अधिकारी की पत्नी और दो बच्चों की मां हैं। सत्रह साल पहले रीढ़ में ट्यूमर के कारण उनका चलना असंभव हो गया था। दीपा के 31 आपरेशन किए जिसके लिए उनकी कमर और पांव के बीच 183 टांके लगे थे।

गोला फेंक के अलावा दीपा ने भाला फेंक, तैराकी में भाग लिया था। वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तैराकी में पदक जीत चुकी है। भाला फेंक में उनके नाम पर एशियाई रिकॉर्ड है जबकि गोला फेंक और चक्का फेंक में उन्होंने 2011 में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीते थे।

दीपका का रजत पदक भारत का परालंपिक खेलों में तीसरा पदक है। उनसे मरियप्पन थांगवेलु और वरूण सिंह भाटी ने पुरूषों की उंची कूद में क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीते थे।

खेल मंत्री ने दीपा को दी बधाई
खेल मंत्री विजय गोयल रियो परालंपिक खेलों में महिलाओं की गोला फेंक एफ-53 में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाली दीपा मलिक को बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि परा एथलीटों की रियो में लगातार सफलता से देश का गौरव बढ़ा है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »