27 Apr 2024, 03:28:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रियो परालम्पिक में मरियाप्पन को स्वर्ण, भाटी को कांस्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2016 12:20PM | Updated Date: Sep 10 2016 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो दि जिनेरियो। भारत ने परालम्पिक खेलों में शानदार शुरूआत की जब मरियाप्पन थंगावेलू ने पुरूषों की टी42 ऊंची कूद में शनिवार को दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीता जबकि वरूण भाटी को कांस्य पदक मिला। भारत के शरद कुमार पोडियम पर जगह बनाने में नाकाम रहे।
   
थंगावेलू ने 1.89 मीटर की कूद लगाकर पीला तमगा जीता जबकि भाटी ने 1.86 मीटर की कूद के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। रजत पदक अमेरिका के सैम ग्रीव ने जीता। कुमार 1.77 मीटर की कूद लगाकर छठे स्थान पर रहे।
   
थंगावेलू ने अपने 10वें प्रयास में 1.77 मीटर की कूद लगाई जबकि पोलैंड के लुकाज मामजाज, चीन के झिकियांग झिंग और कुमार ने भी 1.77 मीटर की कूद लगाई। बाद में भाटी ने 1.83 मीटर की कूद लगाई लेकिन थंगावेलू ने उनसे बेहतर प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक जीता।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »