26 Apr 2024, 09:25:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साक्षी मलिक ने चुन लिया अपना 'सुल्तान', जल्द ही करेंगी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2016 11:22AM | Updated Date: Sep 7 2016 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रियो ओलिंपिक में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली साक्षी मलिक परिणय सूत्र में बंधने की तैयारी में हैं। साक्षी ने अपने से एक साल छोटे पहलवान सत्यव्रत कादियान से शादी करने का फैसला किया है। 23 साल के सत्यव्रत हरियाणा के रोहतक में अखाड़ा चलाने वाले पहलवान सत्यवान के बेटे हैं। सत्यवान को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है। 
 
यहां हुआ था दोनों में प्‍यार
पहलवान सत्यवान ही सत्यव्रत और साक्षी दोनों के गुरु हैं। ऐसा बताया जाता है कि पहलवान सत्यवान के अखाड़े में ही साक्षी और सत्यव्रत पहली बार एक दूसरे से मिले एवं दोनों के बीच प्यार हुआ। 
 
ओलिंपिक से पहले की तय हो चुका था रिश्‍ता
अब दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला कर लिया है। गौरतलब है कि दोनों परिवार की रजामंदी से इन दोनों का रिश्ता भी रियो ओलिंपिक से पहले तय हो चुका था। लेकिन शादी की तारिख के बारे में अभी कुछ खुलासा नहीं किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »