26 Apr 2024, 21:44:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्टेन वॉवरिंका का टूटा सपना- रियो ओलिंपिक से हुए बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2016 11:03AM | Updated Date: Aug 3 2016 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जेनेरियो। दुनिया के चौथे नंबर के पुरुष एकल टेनिस खिलाड़ी स्टेन वॉवरिंका पीठ में चोट के कारण मंगलवार को रियो ओलिंपिक से हट गए। इससे रियो टेनिस टूर्नामेंट को झटका लगता है, जो पहले ही कई बड़े खिलाड़ियों के हटने के कारण जूझ रहा है। 
 
वॉवरिंका से पहले स्विट्जरलैंड के उनके हमवतन रोजर फेडरर और बेलिंडा बेनसिच चोटों के कारण ओलिंपिक से हट चुके हैं। वॉवरिंका ने कहा कि मैं बेहद दुखी हूं। रियो जाना मेरा सपना था। बीजिंग और लंदन के बाद मैं ब्राजील में इन खेलों को जीना चाहता था। दुखद है कि यह संभव नहीं होगा। मैं स्विट्जरलैंड के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं, जो रियो जा रहे हैं और मैं उनका समर्थन करूंगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »