27 Apr 2024, 06:05:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रियो के लिए अंतिम मौका है भारतीय पुरूष तीरंदाजी टीम के पास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2016 7:24PM | Updated Date: Jun 11 2016 7:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंताल्या। भारतीय पुरूष तीरंदाजी टीम के पास रियो ओलंपिक टिकट कटाने के लिए एक अंतिम मौका बचा है और इसका क्वालीफिकेशन राउंड कल यहां शुरू होने वाले विश्व कप के तीसरे चरण के साथ ही कराया जायेगा। पुरूष टीम में जयंत तालुकदार, मंगल सिंह चम्पिया और अतनु दास की तिकड़ी के साथ राहुल बनर्जी शामिल हैं। उन्हें 16 जून को ओलंपिक क्वालीफायर में शीर्ष तीन में रहना होगा।
    

यह वही टीम है जिसने पिछले महीने शंघाई में विश्व कप के पहले चरण में कांस्य पदक जीता था। अतनु दास अनुभवी तालुकदार और चम्पिया के साथ मिलकर अपने पहले ओलंपिक में प्रवेश करना चाहेंगे। भारतीय तीरंदाजी संघ ने महत्वपूर्ण ओलंपिक क्वालीफिकेशन की तैयारी के लिये इस तिकड़ी को अंताल्या भेजा था, जहां उन्होंने एक आमंत्रण टूर्नामेंट :सातवें काहरमन बागातिर टूर्नामेंट: में भाग लिया था।
   

इस बार टीम पांच पहले ही यहां आयी है और भारतीय कोच धर्मेंद्र तिवारी को पूरा भरोसा है कि पुरूष टीम यह स्थान पक्का करेगी। महिला टीम ने पिछले साल जुलाई में कोपेनहेगन में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया था। दीपिका कुमारी, लैशराम बोम्बाल्या देवी और लक्ष्मीरानी माझी रियो ओलंपिक से पहले यहां खेलकर अपनी तैयारी करना चाहेंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »