26 Apr 2024, 20:55:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

बांग्लादेश से लगती सीमा दो साल की अवधि में सील हो जाएगी: सोनोवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2016 2:08PM | Updated Date: May 21 2016 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। असम के भावी मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए बांग्लादेश से लगती सीमा को दो साल के अंदर सील कर दिया जाएगा। 1980 के दशक के दौरान हुए विदेशी विरोधी आंदोलन के दौरान हुए छात्र आंदोलन से राजनीतिक पटल पर उभरे सोनोवाल ने चुनाव में भाजपा को जीत दिलाई। उन्होंने घुसपैठ और उसे रोकने की कोशिश के मुद्दे को अपनी सरकार की प्राथमिकता में रखा है। भाजपा ने घुसपैठ को चुनाव अभियान में एक बड़ा मुद्दा बनाया था।

उन्होंने दिए एक साक्षात्कार में कहा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा को स्थाई तौर पर सील करने के लिए दो साल की समय सीमा दी है। हम उस समयसीमा के अंदर सीमा को सील करने का कार्य पूरा करने की दिशा में काम करेंगे, जिसमें नदी की सीमा भी शामिल है। उनसे पूछा गया था कि वह किस तरह से भारत बांग्लादेश सीमा को सील करना चाहेंगे। इस मुद्दे पर वे गुरूवार को उनकी पार्टी की चुनाव में जीत होने के फौरन बाद भी बोले थे।

राजनाथ सिंह ने इस साल जनवरी में दक्षिणी असम के करीमगंज जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपने दौरे के दौरान कहा था कि असम के साथ लगती सीमा पर कांटेदार तार की बाड़ के निर्माण का काम इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा था जैसे की सीमा को स्थाई तौर पर सील किया जाएगा वैसे ही घुसपैठ की प्रवृत्ति खुद ब खुद रूक जाएगी। साथ ही साथ हम घुसपैठ रोकने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »