27 Apr 2024, 09:35:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

घोष टेटे विश्व रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ भारतीय, शरत खिसके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2016 8:42PM | Updated Date: May 5 2016 8:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक टीम में शामिल सौम्यजीत घोष गुरूवार को जारी ताजा विश्व टेबल टेनिस रैंकिंग में अपने आदर्श अचंता शरत कमल को पछाड़ कर सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने भारतीय खिलाड़ी बन गए। अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ विश्व रैंकिंग के अनुसार घोष 65वें स्थान पर काबिज हैं, वह शरत कमल से आठ स्थान ऊपर हैं।
 
शरत पिछले महीने 61वें स्थान पर थे, लेकिन अब खिसककर 73वें स्थान पर पहुंच गए। घोष ने पिछले हफ्ते दुबई में एशिया कप में अपने शानदार प्रदर्शन के बूते विश्व रैंकिंग में सुधार किया। उन्होंने कोरिया के शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी को पराजित करने के अलावा चीनी ताइपे के खिलाड़ी को भी पस्त किया था।
 
घोष पिछले हफ्ते दुबई में एशियाई कप के अंतर महाद्वीपिय कप में सातवें स्थान पर रहे थे। मुख्य ड्रॉ में क्वालीफाई करने के बाद उन्होंने अपने कॅरियर में पहली बाहर कड़े मुकाबले में चीनी ताइपे के चियांग हुंग चिए को 4-3 से शिकस्त दी थी। लेकिन इससे पहले उन्होंने एक और चीज पहली बार की थी घोष ने कोरिया के यंगसिक जंग को सेमीफाइनल में 3-2 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »