27 Apr 2024, 09:53:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हेमा ने किया सलमान का समर्थन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2016 5:47PM | Updated Date: Apr 25 2016 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा सांसद और बीते जमाने की मशहूर अदाकारा हेमा मालिनी ने सलमान खान को भारत के ओलंपिक दल का सद्भावना दूत बनाए जाने के आईओए के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता का इस्तेमाल एक अच्छे मकसद के लिए किया जा रहा है।हेमा मालिनी ने कहा लोग उन्हें इतना अधिक प्यार करते हैं। इसलिए यदि वह सद्भावना दूत बनाए जाते हैं

तो समस्या क्या है। उनके हिट एंड रन मामले में शामिल रहने के बारे में सवाल किए जाने पर हेमा ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि वह ‘‘उनकी जिंदगी का एक हिस्सा था-उनकी लोकप्रियता को अच्छे मकसद के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

सलमान खान को भारतीय ओलंपिक दल का सद्भावना दूत नियुक्त किए जाने का पहलवान योगेश्वर दत्त और प्रख्यात धावक मिल्खा सिंह जैसे खेल सितारों द्वारा आलोचना किए जाने के बाद आईओए कुछ असहज स्थिति में आ गयी है। अपनी आगामी फिल्म ‘‘सुल्तान’’ में पहलवान की भूमिका अदा कर रहे सलमान को आईओए ने सद्भावना दूत नियुक्त किया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »