26 Apr 2024, 20:24:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीतू रियो निशानेबाजी विश्व कप में छठे स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2016 8:55PM | Updated Date: Apr 20 2016 8:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो दि जिनेरियो। स्टार पिस्टल निशानेबाज जीतू राय यहां अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ : आईएसएसएफ : विश्व कप के पांचवें दिन पुरूषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में छठे स्थान पर रहे। इस वर्ग में दुनिया के नंबर एक निशानेबाज जीतू ने चौथा स्थान लेकर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया था। 
 
उसने आठ-आठ के दो शाॅट के साथ आगाज किया जिसे बाद लगातार तीन 10 स्कोर किए लेकिन नौवें शाॅट पर उनका स्कोर 7.9 रहा और दसवें पर वह 8.7 ही स्कोर कर सके। इससे पहले प्रकाश नांजप्पा ने 556 के क्वालीफिकेशन स्कोर के साथ 19वां स्थान हासिल किया। उक्रेन के ओलेह ओमेलचुक को स्वर्ण पदक मिला।
 
अन्य स्पर्धाओं में पुरूषों के डबल ट्रैप में अंकुर मित्तल 131 के स्कोर के साथ 21वें स्थान पर रहे। मोहम्मद असाब 26वें और संग्राम दहिया 27वें स्थान पर रहे। आॅस्ट्रेलिया के जेम्स विलेट ने स्वर्ण पदक जीता जबकि रूस के वेसिली मोसिन दूसरे और अमेरिका के वाल्टन इलेर तीसरे स्थान पर रहे। 
 
भारत की ओर से कल संजीव राजपूत, गगन नारंग और चैन सिंह पुरूषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में उतरेंगे जबकि हीना सिद्धू महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में उतरेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »