26 Apr 2024, 11:16:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दीपा पहली इंडियन जिम्नास्ट, जिनको मिला ओलंपिक का टिकिट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2016 10:18AM | Updated Date: Apr 18 2016 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की शीर्ष जिमनास्ट दीपा करमाकर ने रियो डि जनेरियो ओलंपिक में क्वालीफाई कर लिया है। दीपा ऐसा करने वाली देश की पहली जिमनास्ट बन गई हैं। उन्होंने अंतिम क्वालीफायर और ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता में प्रभावी प्रदर्शन किया। वह महिला कलात्मक वर्ग में चार उप डिविजन में से पहली में नौवें स्थान पर रही।
 
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनने की कोशिशों में जुटी दीपा ने कुल 52.698 अंक जुटाए। 14 कैंडिडेट्स में यह सबसे ज्यादा स्कोर था। जिमनास्टिक अधिकारियों ने दीपा की परफॉर्मेंस के बाद ही कह दिया था कि उनका क्वालीफाई करना लगभग तय है।
 
14 कैंडिडेट्स में यह सबसे ज्यादा स्कोर था। लेकिन अनइवन बार पर उनका परफॉर्मेन्स अच्छा नहीं रहा, जिसके कारण उन्हें केवल 11.700 प्लाइंट ही मिले। ये 14 में से दूसरी सबसे खराब परफॉर्मेन्स थी। इसके बाद त्रिपुरा की इस प्लेयर ने बीम और फ्लोर एक्सरसाइज में 13.366 और 12.566 जुटाए। इसी के साथ ही उनकी सीट ओलिंपिक के लिए पक्की हो गई। ओलिंपिक अगस्त में होना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »