26 Apr 2024, 11:03:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विजेंदर का अगला मुकाबला फ्रांसीसी माटियोज रोयर से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2016 8:54PM | Updated Date: Apr 12 2016 8:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह अपने पांचवें पेशेवर मुकाबले में यहां 30 अप्रैल को फ्रांस के अनुभवी माटियोज रोयर से भिड़ेंगे। अब तक अजेय रहे विजेंदर ने अपने पिछले चारों मुकाबले में नाकआउट में जीते हैं। उनतीस वर्षीय रोयर उनके अब तक के सबसे अनुभवी प्रतिद्वंद्वी होंगे। दक्षिण पश्चिम फ्रांस के बेयोन के छह फुट लंबे इस मुक्केबाज ने अब तक 44 मुकाबले लड़े हैं जिनमें 14 में उन्होंने जीत दर्ज की है। 
 
रोयर इससे पहले डब्ल्यूबीओ यूरोपियन चैंपियन जेमी कोक्स से भी भिड़ चुके हैं। उन्होंने अब तक पेशेवर मुक्केबाजी में रिंग में 250 राउंड खेले हैं जबकि विजेंदर के नाम पर केवल नौ राउंड दर्ज हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »