26 Apr 2024, 23:19:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई खो-खो प्रतियोगिता: बांग्लादेश और भारत जीत के साथ आगे बढ़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2016 6:47PM | Updated Date: Apr 8 2016 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। एशियाई खो-खो प्रतियोगिता के पहले दिन बांग्लादेश की पुरष टीम और मेजबान भारत की महिला टीम ने लीग मुकाबलों में जीत के साथ अपना सफर शुरू किया। प्रभाकर दादा कुलकर्णी इनडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय स्पर्धा के शुरूआती मुकाबले में बांग्लादेश की पुरष टीम ने नेपाल को 11 अंक (26-15) और एक पारी से हराया। महिला वर्ग के मुकाबले में मेजबान भारत ने नेपाल को चार अंक (18-14) से मात दी।

राउंड रॉबिन लीग पद्धति से खेली जा रही स्पर्धा में श्रीलंका और कोरिया की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं जबकि पाकिस्तान के भी इसमें हिस्सा लेने की संभावना है। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री महेश शर्मा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खास तौर पर मौजूद थे।

सुमित्रा ने समारोह में कहा हम लम्बे समय से चाहते थे कि इंदौर में एशियाई खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हो। हमारी यह ख्वाहिश आज पूरी हो गई। इस प्रतियोगिता का यह तीसरा संस्करण है। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में पहली बार महिला टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। केंद्रीय मंत्री शर्मा ने कहा लोकप्रियता के मामले में क्रिकेट की भले ही अलग पहचान हो।

लेकिन इससे खो-खो और कबड्डी जैसे हमारे पारंपरिक खेलों का महत्व कम नहीं हो जाता। हमें अपने पारंपरिक खेलों को कभी नहीं भूलना चाहिये, क्योंकि ये खेल हमारी संस्कृति से जुडे हैं। चौहान ने प्रतियोगिता में भाग ले रही एशियाई टीमों का मध्यप्रदेश के मुखिया के तौर पर स्वागत किया। उन्होेंने स्पर्धा के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा क्रिकेट के साथ एशियाई देशों के पारंपरिक खेलों को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस दृष्टि से इंदौर में एशियाई खो..खो प्रतियोगिता का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »