27 Apr 2024, 01:42:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दो अप्रैल की बजाय 30 को होगा विजेंदर सिंह का मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2016 9:56PM | Updated Date: Mar 21 2016 9:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का अगला मुकाबला तकनीकी कारणों से अब दो अप्रैल के बजाय 30 अप्रैल को होगा। यह मुकाबला यहां होरो लीजर सेंटर के बजाय अब कोपर बाक्स एरेना में आयोजित किया जाएगा। 
 
विजेंदर के प्रमोटर्स क्वीन्सबेरी प्रमोशन्स एंड आईओएस ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, यह घोषणा की गई थी कि विजेंदर सिंह दो अप्रैल को लंदन के होरो लीजर सेंटर के मुकाबले में हिस्सा लेगा लेकिन अब कार्यक्रम फिर से तैयार किया गया है।
 
विजेंदर ने अब तक अपने चारों मुकाबले जीते हैं। उन्होंने इस महीने के शुरू में अलेक्सांद्र हारवथ को चार दौर के मुकाबले में हराया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »