27 Apr 2024, 10:20:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अगला मुकाबला लंदन में लड़ेंगे विजेंदर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2016 3:36PM | Updated Date: Mar 16 2016 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैनचेस्टर। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह अपना अगला मुकाबला दो अप्रैल को लंदन में लड़ेंगे। विजेंदर ने शनिवार को लीवरपूर एको एरेना में हंगरी के एलेक्जेंडर होरवाथ को हराकर पेशेवर सर्किट पर लगातार चौथी जीत दर्ज की। यह 30 वर्षीय खिलाड़ी विजेंदर से आठ राउंड की बाउट लड़ेगा जबकि उसकी पिछली बाउट छह राउंड की थी।

विजेंदर ने कहा लंदन मैं आ रहा हूं। मैं हैरो में बाउट करने और लंदन के प्रशंसकों को यह दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि विजेंदर सिंह क्या है। मैंने पूरे देश में मुकाबले किए हैं, मैनचेस्टर, डबलिन और लीवरपूल और अब मैं अपने पांचवें पेशेवर मुकाबले के लिए राजधानी में जा रहा हूं। मेरी नजरें लगातार पांचवें नाकआउट पर टिकी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »