27 Apr 2024, 08:25:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैरीकॉम, शिव क्वालिफायर के लिए मुक्केबाजी टीम में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2016 11:28AM | Updated Date: Mar 16 2016 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पांच बार की विश्व चैंपियन एम. सी. मैरीकॉम (51 किग्रा) ने महिला टीम में चिर प्रतिद्वंद्वी पिंकी जांगड़ा को पीछे छोड़ा, जबकि विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदकधारी शिव थापा (56 किग्रा) ने उम्मीद के मुताबिक 23 मार्च से चीन में होने वाले एशियाई ओलिंपिक क्वालिफायर के लिए मंगलवार को घोषित हुई स्टार सुसज्जित भारतीय पुरुष मुक्केबाजी टीम में जगह बनाई। कियानान में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन पटियाला में सात और आठ मार्च को हुए चयन ट्रायल के बाद किया गया।

सरिता को भी मिली जगह
दोनों टीमों में कोई भी हैरत भरा चयन नहीं किया गया। मैरीकाम एक बार फिर पिंकी को पीछे छोड़कर चयनकर्ताओं की पसंद रही। पिंकी इस चर्चित मणिपुरी मुक्केबाज की कड़ी प्रतिद्वंद्वी हंै जिन्होंने 2012 लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था। एशियाई खेलों की कांस्य पदकधारी एल. सरिता देवी (60 किग्रा) तीन सदस्यीय महिला टीम में शामिल हैं जिसमें पूजा रानी (75 किग्रा) को भी जगह मिली है।

पुरुष टीम में भी उम्मीद के मुताबिक चयन हुआ, जिसमें 22 वर्षीय शिव को चुना गया जो ट्रायल्स के दौरान चोटिल हो गए थे। पूर्व एशियाई चैंपियन पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप के दौरान क्वालिफिकेशन का मौका चूक गए थे और वह कांस्य पदक जीतने के बाद ओलिंपिक कोटा बाक्स-आॅफ में हार गए थे। भारत में मुक्केबाजी का काम देख रही एआईबीए तदर्थ समिति ने एक बयान में कहा कि टीम के 20 मार्च को चीन रवाना होने की उम्मीद है, बशर्ते चीनी वीजा समय पर मिल जाए।
 

टीम : पुरुष: एल देवेंद्रो सिंह (49 किग्रा), गौरव बिधुड़ी (52 किग्रा), शिव थापा (56 किग्रा), धीरज (60 किग्रा), मनोज कुमार (64 किग्रा), मंदीप जांगड़ा (69 किग्रा), विकास कृष्ण (75 किग्रा), सुमित सांगवान (81 किग्रा), परवीन कुमार (91 किग्रा), सतीष कुमार (91 किग्रा से अधिक)।

महिला : एम. सी. मैरीकॉम (51 किग्रा), एल. सरिता देवी (60 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा)।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »