26 Apr 2024, 17:31:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खली ने लिया बदला, तीन रेसलरों को दो मिनट में चटा दी धूल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2016 12:28PM | Updated Date: Feb 29 2016 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। पिछले हफ्ते विदेशी रेसलरों के हाथों घायल हुए द ग्रेट खली ने रविवार को हुई फाइट में अपना बदला पूरा कर लिया। खली ने महज दो मिनट में कनाड़ा के पहलवानों को चित कर दिया और द ग्रेट खली रिटन्र्स मेगा शो टाइटल अपने नाम किया। 

खली ने रविवार की रेसलिंग में ब्रॉडी स्टील, मैक्स और अपोलो को कोई मौका नहीं दिया। खली ने तीनों रेसलरों को कुर्सी से पीटा। इससे पहले रिंग में ब्रॉडी स्टील अपने साथियों अपोलो और मैक्स के साथ दस बजकर पैंतीस मिनट पर रिंग में चढ़ आए और फिर खली को ललकारने लगे। जब रेफरी ने खली को बुलाने के पहले ब्रॉडी के दोनों साथियों को चेन में बांधने की बात कही तो दोनों भड़क गए और रेफरी से उलझ गए। 

इससे पहले विदेशी पहलवानों ने खली को रिंग में पीटा था। खली को अधिक चोट के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अस्पताल में बाहर आकर खली ने कहा था, 'मैं विदेशी रेसलर को पीटकर उनसे बदला लूंगा। सिर के बदले में सिर फोडूंगा और खून के बदले खून निकाल कर बदला लूंगा।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »