27 Apr 2024, 05:18:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत को कुश्ती में चार और स्वर्ण पदक, पाकिस्तान ने भी एक स्वर्ण जीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2016 8:11PM | Updated Date: Feb 7 2016 8:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। दूसरे दर्जे की टीम भेजने के बावजूद भारत 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धा के दूसरे दिन भी अपने प्रतिद्वंद्वियों पर दबदबा बनाने में सफल रहा और मेजबान देश के पहलवानों ने चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। एशियाई चैम्पियनशिप 2013 के विजेता अमित धनखड़ (पुरूष 70 किग्रा फ्रीस्टाइल), प्रदीप (पुरूष 61 किग्रा फ्रीस्टाइल), ममता (महिला 53 किग्रा) और मंजू कुमारी (महिला 58 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते जबकि गोपाल यादव को पुरूष 86 किग्रा फ्रीस्टाइल के फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद इमाम के खिलाफ शिकस्त के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

 

भारत कुश्ती स्पर्धा के दो दिन में दांव पर लगे 10 में से नौ स्वर्ण पदक जीता चुका है। मेजबान देश के पहलवानों ने कल सभी पांच स्वर्ण पदक जीते थे। धनखड़ ने फाइनल में बैजनाथ यादव को हराया। रैफरी ने पहले राउंड में ही मुकाबले को रूकवा दिया जब भारतीय पहलवान ने 10 तकनीकी अंक की बढ़त बना ली। प्रदीप ने फाइनल में अब्दुल वहाली को 4-0 से हराया।महिला वर्ग में मंजू ने 58 किग्रा वर्ग के फाइनल में श्रीलंका की डब्ल्यू वीराबाहु को हराया। रैफरी को यह मुकाबला भी पहले राउंड में ही रोकना पड़ा। ममता ने श्रीलंका की पी विजेसिंघे को 53 किग्रा वर्ग में 4-0 से हराया।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »