26 Apr 2024, 23:17:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सर्बिया टूर्नामेंट में भारतीय महिला मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2016 4:20PM | Updated Date: Jan 18 2016 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय महिला मुक्केबाजों ने सर्बिया के रूमा में पांचवें एआईबीए नेशंस कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य पदक जीते। टूर्नामेंट सीनियर, युवा और जूनियर वर्गों में आयोजित किया गया। भारत के लिये सीमा पूनिया (प्लस 81 किलो), पी बासुमतारी (57 किलो) ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

 

वहीं सोनिया (48 किलो) और मनीषा (60 किलो) ने युवा और जूनियर वर्ग में पीला तमगा हासिल किया। सीमा ने उक्रेन की एलिजावेता सायुश्किना को 3.0 से हराया जबकि बासुमतारी ने अल्जीरिया की मानेल मेहरजी को 3.0 से मात दी। सीनियर वर्ग में मीना रानी (81 किलो) और बीना देवी ने रजत पदक जीते।

 

युवा वर्ग में सरिता सिंह (57 किलो) सिवि बूरा (60 किलो) और निशा (64 किलो) ने रजत जीता। जूनियर में रम्या गुदुरू (48 किलो), परवीन (52 किलो), आस्था पाहवा (70 किलो) और निहारिका जोनेला (80 किलो) ने रजत पदक जीते। इस साल टूर्नामेंट में 151 एलीट, 60 युवा और 45 जूनियर मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »