26 Apr 2024, 16:18:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पेसमेकर किप्केटेर ने नए रिकॉर्ड के साथ जीती मुंबई मैराथन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2016 1:43PM | Updated Date: Jan 17 2016 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कीनियाई पेसमेकर जिडियोन किप्केटेर ने 13वीं स्टैंडर्ड चार्टर्ड मुंबई मैराथन रविवार को नए कोर्स रिकार्ड के साथ जीत ली जबकि सारे अफ्रीकी धावकों का ही इसमें दबदबा रहा।
     
पेस सेटर के तौर पर शुरूआत करने वाले किप्केटेर ने मैराथन पूरी करने का फैसला लिया। उन्होंने दो घंटे आठ मिनट और 35 सेकंड का समय निकालकर 2013 में युगांडा के जैकसन किपरोप का बनाया दो घंटे नौ मिनट और 32 सेकंड का रिकार्ड तोड़ा।
     
उन्हें जीत के साथ 56000 डॉलर मिले जिसमें रिकार्ड तोड़ने के 15000 बोनस डॉलर शामिल है। इथियोपिया के सेबोका दिबाबा दूसरे और कीनिया के मारियस किमुताइ तीसरे स्थान पर रहे।
     
महिला वर्ग में इथियोपिया की शुको जिनेमो ने दो घंटे 27 मिनट और 50 सेकंड का समय निकालकर खिताब जीता। कीनिया की बोर्नेस कितुर दूसरे और वेलेंटाइन किप्केटेर तीसरे स्थान पर रही।
     
भारत के पुणे स्थित सैन्य खेल संस्थान के नितेंद्र सिंह रावत और गोपी टी ने चार साल पुराना दो घंटे 16 मिनट और 59 सेकंड का घरेलू रिकार्ड तोड़ा।
      
रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके रावत दो घंटे 15 मिनट और 48 सेकंड का समय निकालकर 10वें स्थान पर रहे। वहीं केरल के गोपी उनसे एक स्थान पीछे रहे जिन्होंने दो घंटे 16 मिनट और 15 सेकंड का समय निकाला। खेता राम 15वें स्थान पर रहे।
     
महिलाओं में सुधा सिंह 2:39.28 का समय निकालकर सातवें स्थान पर रही जबकि ललिता बाबर और ओ पी जैशा क्रमश: दसवें और 11वें स्थान पर रही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »