26 Apr 2024, 15:13:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चंदेला एक और स्वर्ण जीत कर ‘सर्वश्रेष्ठ शूटर’ बनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2016 8:17PM | Updated Date: Jan 7 2016 8:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की अपूर्वी चंदेला ने लगातार दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीत कर स्वीडन के सावजो मेें चल रही स्वीडिश कप ग्रां प्री में ‘सर्वश्रेष्ठ शूटर’ बनने का खिताब हासिल किया।
     

23 वर्षीय चंदेला ने 10 मीटर की त्रिश्रृंखला के महिला फाइनल में 208.9 का निशाना लगाकर पहला स्थान हासिल किया। रियो ओलम्पिक के लिये कोटा हासिल करने वाली चंदेला ने इस प्रतियोगिता में अपना पहला पदक विश्वरिकार्ड के साथ 211.2 निशाने लगा कर जीता। उसने चीन के ओलम्पिक पदक विजेता यी शिलिंग के 211 के रिकार्ड को पीछे छोड दिया।
     

नार्व की मालिन (208.4) ने रजत और नार्वे की ही एक अन्य निशानेबाज ने कांस्य पदक जीता। चंदेला ने पिछले माह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। उसने कोरिया में पिछले साल अप्रैल में आयोजित विश्व कप चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत कर ओलम्पिक कोटा हासिल किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »