08 May 2024, 17:35:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

योगेश्वर ने हरियाणा को 4.3 से जीत दिलाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2015 9:34PM | Updated Date: Dec 19 2015 10:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। उलटफेरों से भरे दिन में हरियाणा हैमर्स ने ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त के शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रो कुश्ती लीग में उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 4-3 से हरा दिया। हरियाणा हैमर्स के लिवान लोपेज एजकूय ने विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता पी उनुरबात को पुरूषों के 74 किलो वर्ग में मात दी।

इसके बाद महिलाओं के 53 किलो वर्ग में उप्र की कप्तान बबीता ने हरियाणा की ततयाना किट को हराया जो विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता है। दो उलटफेरों के बाद स्कोर 3.3 से बराबर था जब हैमर्स के कप्तान और आइकन खिलाड़ी योगेश्वर ने टीम को जीत दिलाई। योगेश्वर ने पुरूषों के 65 किलोवर्ग में उप्र के विकास कुमार को 9.4 से मात दी।

इससे पहले हैमर्स ने पुरूषों के 57 किलोवर्ग में नितिन की जीत के दम पर बढत बना ली थी । नितिन ने उप्र के सर्जेइ रतुश्नी को 3.1से शिकस्त दी। पहले दौर में दो अंक पाने के बाद उसने अगले में एक और अंक हासिल किया।

महिलाओं के 48 किलोवर्ग में उप्र की कोगुट ओलेकजेंद्रा ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हैमर्स की निर्मला देवी को 6.2 से हराकर स्कोर 1.1 से बराबर किया। पुरूषों के 125 किलोवर्ग में उप्र के जोगिंदर को हैमर्स के हितेंदर ने 4.0 से हराया। उप्र की एलिना स्टाडिनिक मखिनिया ने महिलाओं के 69 किलोवर्ग में हैमर्स की गीतिका जाखड़ को हरा दिया था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »