27 Apr 2024, 04:25:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लेगेसे, सिंथिया ने जीता दिल्ली हाफ मैराथन का खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2015 1:53PM | Updated Date: Nov 29 2015 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इथियोपिया के बिरहानु लेगेसे और कीनिया की सिंथिया लीमो ने एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में पुरूष और महिला वर्ग का खिताब जीता। ये दोनों पहली बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के विजेता बने।

लेगेसे ने अंतिम 200 मीटर में तेजी दिखाई और दूसर धावकों को पीछे छोड़कर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकार्ड 25 सेकेंड बेहतर किया। उन्होंने दौड़ पूरी करने के लिए 59 मिनट 20 सेकेंड का समय लिया जो पिछले साल बने रिकार्ड से 14 सेकेंड ज्यादा है।

इथोपिया के ही मोजिनेट गेरेम्यो ने दूसरा जबकि इरीट्रिया के विश्व रिकार्ड धारक जेरसेने टाडिसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। टाडिसी के आठ किलोमीटर की दूरी पर पहुंचने के साथ एक दूसरा धावक गलती से उनके जूते पर चढ़ गया जिससे उनकी दौड़ बाधित हुई।

महिला वर्ग में पहले दोनों स्थान कीनिया की झोली में गए। लीमो के बाद उनकी हमवतन हेलाह किपरोप और इथोपिया की गेनेट याल्यू क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

लीमो और किपरोप के बीच क्षण भर का ही अंतर रहा। दोनों ने एक घंटा 8 मिनट और 35 सेकेंड का बराबर समय लिया। पुरूष और महिला वर्ग में एलीट वर्ग के विजेताओं को 27 हजार डालर की इनामी राशि मिली।

लेगेसे ने पहले छह धावकों के एक घंटे से कम समय में दौड़ पूरी करने के संदर्भ में कहा मैं पहली बार दिल्ली में दौड़ा और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहा। यह इसलिये भी संतोषप्रद है क्योंकि चोटी के छह धावक इतना करीब रहे। जूते वाली घटना के बाद टाडिसी तीसरे स्थान पर आने से संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा मैं आठ किमी के मार्क पर बाधा के बाद शीर्ष तीन में जगह बनाने से खुश हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण था। मुझे तब रूकना पड़ा था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »