26 Apr 2024, 14:45:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रूस की डोपिंग रोधी प्रयोगशाला के प्रमुख ने इस्तीफा दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2015 1:43PM | Updated Date: Nov 11 2015 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस की डोपिंग रोधी प्रयोगशाला के प्रमुख ने सरकार प्रायोजित डोपिंग कार्यक्रम में शामिल होने के आरोपों को लेकर अपनी प्रयोगशाला के निलंबन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विशेषज्ञों को आशंका है कि मामला खेल के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संकट बन सकता है।

वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने ग्रिगोरी रोडचेंकोव पर रूसी खिलाड़ियों में गैरकानूनी दवाओं के व्यापक इस्तेमाल पर पर्दा डालने की योजना में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप लगाया है। इन आरोपों में जानबूझकर परीक्षण के सकारात्मक नमूनों को नष्ट करना शामिल है।

वाडा ने मंगलवार को मॉस्को की डोपिंग रोधी प्रयोगशाला को निलंबित कर दिया था। इससे एक दिन पहले वाडा ने अपनी एक रिपोर्ट में रसियन एथलेटिक्स पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। वाडा ने इसकी तुलना 1970 और 80 के दशक में साम्यवादी पूर्व जर्मनी में खेल से जुड़े भ्रष्टाचार से की।

इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के अनुसार रूसी खेल मंत्री विताली मुत्को की एक सहयोगी ने कहा, मॉस्को की डोपिंग रोधी प्रयोगशाला के कार्यवाहक निदेशक ग्रिगोरी रोडचेंकोव ने अपने इस्तीफे की घोषणा की। नतालिया झेलानोवा ने कहा, मंत्री ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया और उनकी जगह प्रयोगशाला की एक विशेषज्ञ मारिया दिकुनेत्स को नियुक्त किया गया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »