28 Mar 2024, 19:43:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ग्रीको रोमन पहलवानों का हाथ रहा खाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2019 5:17PM | Updated Date: Nov 4 2019 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के रवि के कांस्य पदक मुकाबले में एकतरफा अंदाज में हारने के बाद हंगरी के बुडापेस्ट में अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन वर्ग में भारत का हाथ खाली रहा। ग्रीको रोमन वर्ग में 77 किग्रा में साजन कांस्य पदक मुकाबले में हारे थे जबकि रवि को 97 किग्रा के कांस्य पदक मुकाबले में बेलारूस के दिमित्री कामिंस्की से 0-8 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इस अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीते। पूजा गहलोत ने महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में और रविन्दर ने पुरुष फ्रीस्टाइल के 61 किग्रा में रजत पदक जीते। ग्रीको रोमन में 55 किग्रा में अर्जुन हलाकुरकी, 63 किग्रा में रजीत, 87 किग्रा में सुनील कुमार, 60 किग्रा में सचिन राणा, 67 किग्रा में रंिवदर, 72 किग्रा में राहुल, 82 किग्रा में नीरज और 130 किग्रा में दीपक पुनिया ने देश को निराश किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »