24 Apr 2024, 06:56:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुणेरी और मुंबई का मुकाबला टाई छूटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 12:32AM | Updated Date: Sep 6 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। पुणेरी पलटन और यू मुंबा के बीच प्रो कबड्डी लीग में गुरुवार को खेला गया रोमांचक मुकाबला 33-33 से टाई छूटा। मुंबा ने 13 मैचों में पहली बार टाई खेला और अब उसके 37 अंक हो गए हैं। मुंबई छठे स्थान पर कायम है। पुणेरी का 13 मैचों में यह दूसरा टाई है और वह 28 अंकों के साथ 11वें से 10वें स्थान पर पहुंच गया है। मुंबई ने आधे समय तक 16-12 की बढ़त बनायी थी लेकिन पुणे ने दूसरे हॉफ में वापसी करते हुए एक मिनट शेष रहते 33-32 की बढ़त बना ली।
 
आखिरी मिनट में अभिषेक सिंह ने सफल रेड करते हुए मुंबई को 33-33 की बराबरी पर ला दिया। पुणेरी के हादी ताजिक की अंतिम रेड खाली रही और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। पुणेरी के लिए मनजीत ने सबसे ज्यादा 10 रन और पंकज मोहिते ने पांच अंक बनाए। मुंबई के लिए अभिषेक ने 11 और अतुल एम एस तथा संदीप नरवाल ने चार-चार अंक बनाए। मुंबई ने रेड से 18 और टैकल से 11 अंक बटोरे। पुणेरी ने रेड से 12 और टेकल से भी 12 अंक जुटाए। मुकाबला आखिरी समय तक करवटें बदलता रहा लेकिन अंतिम स्कोर 33-33 से बराबर रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »