27 Apr 2024, 02:51:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला गोल्फ टूर के सातवें चरण में 10 लाख की पुरस्कार राशि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 12:16AM | Updated Date: Jun 5 2019 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

होसुर। हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के सातवें चरण में 10 लाख रुपये की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि दी जायेगी और इस टूर्नामेंट में 26 प्रोफेशनल तथा तीन अमेच्योर हिस्सा लेंगी। यह पुरस्कार राशि किसी घरेलू महिला टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है। टूर्नामेंट में अदिति अशोक, दीक्षा डागर, वाणी कपूर और शर्मीला निकोलेट को छोड़कर अन्य सभी प्रमुख खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। ये खिलाड़ी विदेश में अन्य टूर्नामेंटों में खेलने में व्यस्त हैं। सातवां चरण तमिलनाडु के होसुर में क्लोवर ग्रीन्स पर आयोजित होगा। पिछले पांच चरणों में पांच खिलाड़ी विजेता बन चुकी हैं। केवल रिद्धिमा दिलावरी दो चरण में खिताब जीत चुकी हैं जबकि नेहा त्रिपाठी, गौरिका बिश्नोई, गुरसिमर बडवाल और त्वेसा मलिक ने एक-एक बार खिताब जीता है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »