26 Apr 2024, 09:36:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2018 7:03PM | Updated Date: Sep 28 2018 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की आसामान छूती कीमतों से आम लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को इनकी कीमतों में करीब दो सप्ताह की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई। देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम आज 21 से 23 पैसे और डीजल के दाम 18 से 20 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाये गये। यह 16 सितम्बर के बाद की सबसे बड़ी वृद्धि है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे महँगा होकर 83.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 18 पैसे महँगा होकर 74.42 रुपए प्रति लीटर बिका।
 
देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 22 पैसे और डीजल की 19 पैसे बढ़ाकर क्रमश: 90.57 रुपए और 79.01 रुपए प्रति लीटर कर दी गई। कोलकाता में पेट्रोल 21 पैसे महँगा होकर पहली बार 85 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया। वहाँ डीजल की कीमत 18 पैसे बढ़कर 76.27 रुपए प्रति लीटर पर पहुँच गई। चेन्नई में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 20 पैसे महँगा होकर क्रमश: 86.51 रुपए और 78.69 रुपये प्रति लीटर बिका।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »