26 Apr 2024, 14:26:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रुपया 21 पैसे टूटकर 71.78 रुपए के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2018 5:54PM | Updated Date: Sep 5 2018 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। घरेलू शेयर बाजार के लुढ़कने और दुनिया भर की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से भारतीय मुद्रा बुधवार को लगातार छठे दिन गिरावट में रही। भारतीय मुद्रा 21 पैसे टूटकर 71.78 रुपए के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई। भारतीय मुद्रा में मंगलवार को  39 पैसे की गिरावट रही थी और यह 71.57 रुपए प्रति डॉलर पर रही थी। इन छह दिनों में भारतीय मुद्रा 168 पैसे कमजोर हुई है। रुपए की शुरूआत 17 पैसे की तेजी के साथ 71.40 रुपए प्रति डॉलर से हुई।

कारोबार के दौरान यह 71.37 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। लेकिन, घरेलू शेयर बाजार में जारी गिरावट और डॉलर की मजबूती के दबाव में यह 71.96 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर तक का गोता लगाता हुआ अंतत: गत दिवस की तुलना में 21 पैसे कमजोर पड़कर 71.78 रुपए प्रति डॉलर के अब तक के निचले स्तर पर बंद हुआ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »