26 Apr 2024, 06:17:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जेट एयरवेज को 1,323 करोड़ रुपए का नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2018 5:48PM | Updated Date: Aug 28 2018 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विमान ईंधन की बढ़ी कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये में आयी गिरावट से देश की दूसरी सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,323 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसने 53.50 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफ कमाया था। कंपनी के निदेशक मंडल की आज यहाँ हुई बैठक में वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी गई।

परिणामों के अनुसार 30 जून को समाप्त तिमाही में विमान ईंधन के मद में कंपनी का कुल खर्च 53.03 प्रतिशत बढ़कर 2,332.49 करोड़ रुपए पर पहुँच गया। पिछले साल की समान तिमाही में इस मद में उसका खर्च 1,524.17 करोड़ रुपए था। विमानों तथा इंजनों के किराये, कर्मचारियों के वेतन-भत्तों, पूँजी लागत आदि मदों में भी उसका खर्च बढ़ा है। उसका कुल व्यय 25.24 प्रतिशत बढ़कर 7,389.91 करोड़ रुपए पर पहुँच गया। पिछले साल 30 जून को समाप्त तिमाही में कुल व्यय 5900.42 करोड़ रुपए रहा था। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »